देश

Yamuna Expressway Accident: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

Yamuna Expressway Accident: ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस, 4 यात्रियों की मौत, 19 घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से नोएडा जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर (ट्रक) से टकरा गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसा राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-112 के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार वोल्वो बस लखनऊ से नोएडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह सामने चल रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे, जिनमें अधिकांश अपनी सीटों पर सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button