दिल्ली-एनसीआर

Delhi Amar Colony Shooting: लड़की से बदतमीजी का विरोध करने पर 17 साल के लड़के को मारी गोली

Delhi Amar Colony Shooting: लड़की से बदतमीजी का विरोध करने पर 17 साल के लड़के को मारी गोली

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग को गोली मारने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में मौजूद था, तभी कुछ लड़कों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी वापस लौटे और बेहद करीब से छात्र के सिर में गोली मार दी।

पीड़ित के पिता सुनील ने दावा किया कि उनके बेटे ने एक लड़की के साथ हो रही बदतमीजी का विरोध किया था। इसी बात को लेकर पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गोली मार दी गई।

पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों और एक लड़की दोस्त के साथ बाहर गया था। सभी इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाते थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने लड़की के साथ अभद्रता की, जिसका उनके बेटे ने विरोध किया।

सुनील ने कहा कि रात करीब 8 बजे बेटे के दोस्तों का फोन आया और बताया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। जब वे मूलचंद अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटे को गोली लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, गोली छात्र के सिर में लगी और ब्रेन में फंस गई, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं पीड़ित की मां ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उनका 17 साल का बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

घटना की पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों आरोपी घटना के बाद भागते नजर आए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर मुख्य शूटर के साथ मौजूद था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button