देश

US-Israel-Iran War: ईरान-खाड़ी तनाव बढ़ा, हॉर्मुज ऑपरेशन पर फ्रांस ने इनकार, लारिजानी मौत के बाद मिसाइल हमले

US-Israel-Iran War LIVE: ईरान-खाड़ी तनाव बढ़ा, हॉर्मुज ऑपरेशन पर फ्रांस ने इनकार, लारिजानी मौत के बाद मिसाइल हमले

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग अब 19वें दिन भी जारी है और खाड़ी क्षेत्र में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिकी और इजरायली हमलों ने ईरान के तेहरान, तबरीज, शिराज और चाबहार समेत 3,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने इसके जवाब में दुबई एयरपोर्ट के पास मिसाइलें दागी और यूएई के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला किया। ईरानी हमलों का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और कच्चे तेल की कीमत $153 प्रति बैरल तक पहुँच गई है।

इस जंग में इजरायल ने तेहरान पर हवाई हमला किया और ईरान के बड़े सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी तथा सेना के एक बड़े कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। वहीं, अमेरिका ने बड़े शहरों और सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। ईरान ने भी खाड़ी के देशों सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन में हवाई और मिसाइल हमलों के जरिए जवाब दिया।

ईरान के दोरुद शहर में हाल ही में हुए हवाई हमले में 7 लोग मारे गए और 56 लोग घायल हुए। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है और जवाबी कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ईरानी शासन खाड़ी क्षेत्र के पड़ोसी देशों पर लगातार और मनमाने हमले कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र की शांति के लिए खतरा हैं।

फिलहाल अमेरिका ने चेताया है कि युद्ध जल्द समाप्त होगा, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। इस बीच कुछ भारतीय नागरिक अजरबैजान सीमा के पास फंसे हुए हैं। अमेरिका में आतंकवाद विरोधी प्रमुख जो केंट ने इस्तीफा देते हुए कहा कि ईरान से अभी कोई सीधा खतरा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button