देश

Rajasthan Blast: सीकर में गणेश्वर धाम के कुंड में सूटकेस फटने से अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan Blast: सीकर में गणेश्वर धाम के कुंड में सूटकेस फटने से अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में स्थित प्रसिद्ध गणेश्वर तीर्थ धाम में गुरुवार को अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि धाम परिसर और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना के समय कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था और मजदूर काम में जुटे हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक हाथ में सूटकेस और थैली लेकर आए। उन्होंने मोबाइल पर बातचीत के बाद सूटकेस को कुंड में फेंक दिया। कुछ ही क्षणों में कुंड में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज तीन बार सुनाई दी, जिससे ऐसा लगा मानो लगातार विस्फोट हो रहे हों। मजदूर और श्रद्धालु डर के मारे भाग खड़े हुए।

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सूटकेस के टुकड़े कुंड की चारदीवारी तक जा पहुंचे। दीवारों पर अज्ञात सामग्री के छींटे दिखाई दिए और कई स्थानों पर दरारें पड़ गई। धमाके से कुंड का पानी उछलकर बाहर आ गया और कुछ देर तक धुआं भी फैल गया, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई।

स्थानीय मजदूर सुरेश कुमार ने बताया कि वह जीर्णोद्धार कार्य में व्यस्त थे और तभी दो अज्ञात व्यक्ति आए और बिना कोई चेतावनी दिए सूटकेस फेंककर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है और धमाके की प्रकृति तथा दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए सुराग जुटाने में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button