राजनीतिदेश

महा एग्जिट पोल 2026: क्या बंगाल में खिलेगा कमल? असम में हिमंता का जादू बरकरार, तमिलनाडु और केरल में बड़े बदलाव के संकेत!

महा एग्जिट पोल 2026: क्या बंगाल में खिलेगा कमल? असम में हिमंता का जादू बरकरार, तमिलनाडु और केरल में बड़े बदलाव के संकेत!


भारत के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी—में चुनावी रणभेरी बजने के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर हैं। न्यूज़ चक्र आपके लिए लेकर आया है सबसे सटीक एग्जिट पोल का विश्लेषण। आंकड़ों की मानें तो पश्चिम बंगाल में इस बार इतिहास रचा जा सकता है, वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में सत्ता परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है।

पश्चिम बंगाल: क्या दीदी का किला ढहने वाला है?

एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता की दहलीज पर खड़ी है। MATRIZE और P-MARQ जैसे बड़े पोलस्टर्स बीजेपी को बहुमत के आंकड़े (148) के करीब या उससे ऊपर दिखा रहे हैं। हालांकि, टीएमसी का दावा है कि ‘मां, माटी, मानुष’ की सरकार फिर से भारी बहुमत से वापसी करेगी।

असम और दक्षिण भारत का हाल:

  • असम: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की ‘आंधी’ कांग्रेस को पछाड़ने के लिए तैयार है।

  • तमिलनाडु: द्रविड़ राजनीति में इस बार सुपरस्टार विजय की एंट्री ने सबको चौंका दिया है। हालांकि DMK की बढ़त दिख रही है, लेकिन विजय की पार्टी ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकती है।

  • केरल: दशकों से चली आ रही LDF-UDF की रोटेशन वाली परंपरा फिर से लौट सकती है, जहां कांग्रेस नीत UDF सरकार बनाती दिख रही है।

 

Exit Poll 2026: Poll of Polls
Agency BJP+ TMC+ Others
MATRIZE 146-161 125-140 06-10
P-MARQ 150-175 118-138 02-06
Chanakya Strategy 150-160 130-140 06-10
Average Projection 152 138 04
कुल सीटें: 294 | बहुमत: 148 | स्रोत: न्यूज़ चक्र विश्लेषण

पश्चिम बंगाल सीट शेयर:

असम का रुझान:

MATERIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस 125 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है। अन्य दलों को 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है। दक्षिण बंगाल की 183 सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, जहां बीजेपी को 80 से 90 और TMC को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान है। राढ़ क्षेत्र की 57 सीटों पर भी कड़ी टक्कर है, जबकि नॉर्थ बंगाल में बीजेपी का दबदबा देखने को मिल सकता है।

अन्य एग्जिट पोल्स में भी बीजेपी और TMC के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। P-MARQ, POLL DIARY और चाणक्य स्ट्रैटेजी के सर्वे में बीजेपी को बढ़त दिखाई गई है, जबकि PEOPLE’S PULSE में TMC को बड़ी बढ़त दी गई है। कुल मिलाकर औसत आंकड़ों में बीजेपी 141-149 सीटों के साथ आगे दिख रही है, जबकि TMC 134-142 सीटों के बीच रह सकती है।

दोनों प्रमुख दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी 4 मई को बड़ी जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं TMC नेता अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष ने बीजेपी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी चौथी बार सरकार बनाएगी और रिकॉर्ड सीटें जीतेगी।

असम में भी बीजेपी की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 25 से 32 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य सर्वे एजेंसियों के आंकड़े भी बीजेपी की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं।

तमिलनाडु में मुकाबला दिलचस्प हो गया है, जहां DMK+ गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है, लेकिन सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने भी एग्जिट पोल में चौंकाया है। कुछ सर्वे में TVK को बड़ी ताकत के रूप में उभरता दिखाया गया है, जिससे राज्य की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।

केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है और LDF को पीछे छोड़ सकता है। वहीं बीजेपी को सीमित सीटें मिलने का अनुमान है।

पुदुचेरी में NDA की वापसी के संकेत हैं, जहां उसे बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस-DMK गठबंधन यहां कमजोर स्थिति में नजर आ रहा है।

कुल मिलाकर एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, पांच राज्यों में से तीन में बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन बढ़त में है, जबकि दो राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार बन सकती है। हालांकि अंतिम तस्वीर 4 मई को आने वाले नतीजों के बाद ही साफ होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button