दिल्ली-एनसीआरक्राइम

East of Kailash Murder Case: ईस्ट ऑफ कैलाश हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुला सनसनीखेज राज

East of Kailash Murder Case: ईस्ट ऑफ कैलाश हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, CCTV से खुला सनसनीखेज राज

दिल्ली के East of Kailash इलाके में हुए सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान राहुल के रूप में हुई है। आरोपी पहले एक आईआरएस अधिकारी के घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को कुछ समय पहले पैसों के लेन-देन और अनियमितताओं के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश के चलते उसने आईआरएस अधिकारी की बेटी को निशाना बनाया और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज ने पूरे केस की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। पहले फुटेज में आरोपी घर की ओर जाते हुए दिखाई देता है, जहां उसने काले रंग की पैंट पहनी हुई है और उसके पास कोई बैग नहीं है। वहीं दूसरे फुटेज में वह घर से बाहर निकलते वक्त सफेद पैंट पहने हुए नजर आता है और उसके कंधे पर एक बैग भी दिखता है।

दोनों फुटेज के बीच यह अंतर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ। जांच में आशंका जताई गई कि वारदात के दौरान आरोपी के कपड़ों पर खून लग गया था, जिसके चलते उसने घर के अंदर ही कपड़े बदल लिए। साथ ही, बैग को लेकर यह भी शक है कि आरोपी घर से कुछ सामान लेकर फरार हुआ था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में कोई और भी शामिल था या नहीं। मामले की गहराई से जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button