देश

Kaushambi Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 युवकों की मौत से गांव में मातम

Kaushambi Road Accident: ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 4 युवकों की मौत से गांव में मातम

कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहे थे और तेज रफ्तार में जा रहे थे। हादसे से कुछ देर पहले फेसबुक पर डाला गया उनका वीडियो अब वायरल हो चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राहुल, आकाश सरोज, अमन और संजीत के रूप में हुई है। इनमें आकाश और अमन रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक पर पांच लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल युवक का इलाज जारी है। वहीं ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button