देश

UPSC 2026 Success: UPSC परीक्षा में दादरी की मुस्कान ने रच दिया इतिहास, 771वीं रैंक से रोशन किया गांव का नाम

UPSC 2026 Success: UPSC परीक्षा में दादरी की मुस्कान ने रच दिया इतिहास, 771वीं रैंक से रोशन किया गांव का नाम

नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में दादरी के सादोपुर गांव की मुस्कान ने ऑल इंडिया 771वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से सादोपुर गांव में खुशी और गर्व का माहौल बन गया है। ग्रामवासियों ने मुस्कान और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

गांव निवासी रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि मुस्कान की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि सादोपुर की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले भी गांव की पांच बेटियों ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अनिल बैसोया ने बताया कि मुस्कान की सफलता से गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को यह प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुस्कान ने स्वयं बताया कि उनकी सफलता के पीछे परिवार का समर्थन सबसे अहम भूमिका निभाता है।

गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए अपने गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम और ऊँचा करेंगी। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button