दिल्ली-एनसीआरक्राइम

Delhi Welcome Murder: वेलकम इलाके में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी हिरासत में

Delhi Welcome Murder: वेलकम इलाके में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपी हिरासत में

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल फैल गया है।

मृतका की पहचान हीना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति दीपक, जिसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई जा रही है, को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना जनता मजदूर कॉलोनी की इंद्रा गली में देर रात करीब 2:30 बजे हुई, जब पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों ने करीब तीन साल पहले लव मैरिज की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका का मायका भी घटनास्थल से मात्र दो घर की दूरी पर ही स्थित था, जिससे यह घटना और भी ज्यादा दर्दनाक बन गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक सीलमपुर इलाके में पूड़ी-सब्जी का काम करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल है, और लोग इस दर्दनाक वारदात से स्तब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button