दिल्ली-एनसीआर

GB Pant Hospital Employee Union: जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

GB Pant Hospital Employee Union: जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

दिल्ली स्थित जीबी पंत अस्पताल परिसर के सभागार में जीबी पंत अस्पताल कर्मचारी यूनियन 3103 की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। साथ ही दिल्ली के कई सरकारी अस्पतालों की कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी समारोह में भाग लेकर नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

अस्पताल प्रशासन और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ कर्मचारियों और कर्मचारी यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कर्मचारी यूनियन ने श्री किशोर राणा को चेयरमैन पद पर नामांकित किया।

वर्ष 2026-28 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में श्री नरेश कुमार को प्रधान, श्री नितिन चौधरी को महासचिव, श्रीमती दीपा अरोड़ा और श्री रामप्रवेश राय को उप-प्रधान, श्रीमती दिव्या शर्मा और श्री गजेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, श्री जीवन सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष तथा श्री जगबीर सिंह को संयुक्त प्रचार सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह को संबोधित करते हुए अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों और अस्पताल प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और अस्पताल के विकास के लिए यूनियन के साथ मिलकर कार्य करता रहेगा।

नव-निर्वाचित प्रधान नरेश कुमार और महासचिव नितिन चौधरी ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और अस्पताल के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button