राजनीतिदिल्ली-एनसीआर

Delhi BJP: नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गिहारा का मादीपुर में भव्य नागरिक अभिनंदन

Delhi BJP: नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गिहारा का मादीपुर में भव्य नागरिक अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मादीपुर मंडल की ओर से रविवार को सामुदायिक भवन, मादीपुर में दिल्ली प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मोहन लाल गिहारा के सम्मान में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा द्वारा मोहन लाल गिहारा को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद आयोजित इस समारोह में विधायक कैलाश गंगवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा साफ नजर आई।

समारोह का आयोजन भाजपा मादीपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव तथा कार्यक्रम संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मवीर ठगेला के नेतृत्व में किया गया। मोहन लाल गिहारा के समारोह स्थल पहुंचते ही ढोल-ताशों और जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव और कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर ठगेला ने मोहन लाल गिहारा को विशाल पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में मोहन लाल गिहारा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। पार्टी में मिलने वाला हर पद जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है तथा संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

मोहन लाल गिहारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि मोहन लाल गिहारा लंबे समय से संगठन के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ दिल्ली प्रदेश संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहन लाल गिहारा की नई जिम्मेदारी से दिल्ली में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम संयोजक धर्मवीर ठगेला ने कहा कि यह समारोह केवल एक व्यक्ति का अभिनंदन नहीं, बल्कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ मोहन लाल गिहारा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

समारोह में मंडल महामंत्री ताराचंद दोतानिया, संजीव सोनकर, निलेश चौहान, शोभा सिंह, मंजू राजपूत, नरेश अटल, आकाश सोनकर, श्याम रावत, ठाकुर दास, राकेश चौहान, अजमेर सिंह, कमल यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, रमेश यादव, मास्टर महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार कश्यप, रामकुमार सिसोदिया और नवीन कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही संगठन की एकजुटता बनाए रखने और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक अभियानों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button