Uncategorized

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दानराशि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, कोर्ट निगरानी में जांच की मांग

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दानराशि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, कोर्ट निगरानी में जांच की मांग

अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित हेराफेरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को एक पत्र याचिका भेजकर स्वतः संज्ञान लेने और कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनूप अवस्थी द्वारा भेजी गई पत्र याचिका में आरोप लगाया गया है कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि और चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद आवश्यक है ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

याचिका में मांग की गई है कि कथित अनियमितताओं और दानराशि में हेराफेरी के आरोपों की जांच के लिए सबसे पहले एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके साथ ही किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए और पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार के प्रभाव या पक्षपात की आशंका न रहे।

पत्र याचिका में यह भी कहा गया है कि राम मंदिर देश की आस्था का केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में दान और चढ़ावा अर्पित करते हैं। ऐसे में दानराशि के उपयोग और प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस पत्र याचिका पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शीर्ष अदालत इस मामले में स्वतः संज्ञान लेती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button