दिल्ली-एनसीआर

Delhi Encounter: बापरौला में स्पेशल सेल की मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 शूटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Delhi Encounter: बापरौला में स्पेशल सेल की मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 शूटर पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Delhi के बापरौला गांव में सोमवार तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात भाऊ गैंग के शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई Delhi Police Special Cell की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने UER (Urban Extension Road) के पास खेतों में की, जहां पुलिस पहले से इनपुट के आधार पर ट्रैप लगाकर मौजूद थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दीपक और अतुल के रूप में हुई है, जो Bhau Gang से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दीपक पर पहले एक रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या का मामला दर्ज है, जबकि दूसरा आरोपी अतुल हाल ही में गुरुग्राम में कार शोरूम फायरिंग केस में शामिल बताया जा रहा है।

दोनों के खिलाफ Haryana और दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे और लगातार लोकेशन बदल रहे थे।

बताया जा रहा है कि इनपुट मिलने के बाद स्पेशल सेल ने इलाके में घेराबंदी की थी और जैसे ही दोनों बदमाश मौके पर पहुंचे, उन्हें रोकने की कोशिश की गई, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि भाऊ गैंग का सरगना विदेश से बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button