
Assam Accident: असम सोनितपुर में NH-15 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत
असम के सोनितपुर जिले में रविवार रात NH-15 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस उस समय एक मरीज और उसके परिवार को लेकर तेजपुर मेडिकल कॉलेज जा रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुन पुरकायस्थ ने बताया कि मृतकों में मरीज के अलावा उसके परिजन और एंबुलेंस स्टाफ शामिल होने की संभावना है। दो गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज तेजपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






