दिल्ली-एनसीआरक्राइम

Delhi Crime: बेटे ने पिता से बंदूक दिखाकर लूटे 10 लाख, पुलिस ने 121वें कैमरे से किया खुलासा

Delhi Crime: बेटे ने पिता से बंदूक दिखाकर लूटे 10 लाख, पुलिस ने 121वें कैमरे से किया खुलासा

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला लूटकांड सामने आया है, जहां एक बेटे ने ही अपने पिता को बंदूक दिखाकर 10 लाख रुपये लूट लिए। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस तक को हैरान कर दिया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में इस केस का पर्दाफाश करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

घटना 31 मार्च की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि दो नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई और डीसीपी राजीव कुमार के निर्देशन में इंस्पेक्टर अजीत कुमार झा की टीम ने जांच शुरू की।

शुरुआती जांच में ही पुलिस को शिकायतकर्ता के बेटे तवलीन पर शक हुआ। इसके बाद टीम ने तकनीकी निगरानी का सहारा लिया और लक्ष्मी नगर से लेकर मुखर्जी नगर तक करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। आरोपी बेहद शातिर तरीके से भीड़भाड़ वाले इलाकों और संकरी गलियों से निकलकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन पुलिस की मेहनत रंग लाई। ‘चूहे-बिल्ली’ का यह खेल तब खत्म हुआ जब 121वें कैमरे ने पूरा राज खोल दिया। आनंद विहार के पास एक सुनसान इलाके में आरोपी खुद को सुरक्षित समझ बैठे। इसी दौरान स्कूटी चला रहे युवक ने जैसे ही अपना मास्क हटाया, पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा साफ कैद हो गया।

इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और पूरे लूटकांड का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि बेटे ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी।

इस घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, जहां लालच के चलते बेटे ने अपने ही पिता को निशाना बनाया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button