क्राइमदिल्ली-एनसीआर

Delhi crime: दिल्ली सीमापुरी में युवक की सरेआम हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

Delhi crime: दिल्ली सीमापुरी में युवक की सरेआम हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली, 9 मार्च: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने रफीकुल नामक युवक को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, जबकि उसके साथी को बीच-बचाव में गंभीर चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, रफीकुल और उसका साथी ई-ब्लॉक स्थित एक दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर वहां पहुंचे और उन पर भारी चापड़ से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि रफीकुल को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह मौके पर ही खून से लथपथ गिर पड़ा। घायल साथी का इलाज जारी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रफीकुल नशा तस्करी और ड्रग्स के कारोबार का विरोध करता था और युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी सामाजिक सक्रियता से चिढ़कर माफियाओं ने हमला किया।

डीसीपी राजेंद्र कुमार मीणा के अनुसार, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button