
Chandigarh Excise Policy 2026: Chandigarh में नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 से अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेगी शराब
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूरी दे दी है, जिससे शराब खरीदना और भी आसान हो जाएगा। अब शराब सिर्फ पुराने ठेकों पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और लोकल मार्केट्स में भी उपलब्ध होगी। बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स में विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेचने की अनुमति भी दी गई है।
नई पॉलिसी में डिजिटल पेमेंट (कार्ड और POS मशीन) अनिवार्य किया गया है। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर लगाना जरूरी होगा, ताकि लोग जिम्मेदारी से शराब का सेवन करें। कुल मिलाकर इस नीति का उद्देश्य सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पारदर्शिता और बेहतर नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
चंडीगढ़ में कुल 97 शराब की दुकानें मंजूर की गई हैं। भारतीय शराब, बीयर और वाइन पर अधिकतम 2% की बढ़ोतरी हो सकती है। शराब ले जाने वाली वाहनों में GPS ट्रैकिंग अनिवार्य होगी। बोतलिंग प्लांट अब हफ्ते में 6 दिन काम कर सकेंगे और CCTV व लाइव मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी सख्त की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि नई पॉलिसी से शराब की खरीद आसान होने के साथ अवैध गतिविधियों पर भी नियंत्रण रहेगा।






