क्राइमदिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में सऊदी रियाल के नाम पर 2 लाख की ठगी, 500 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। सऊदी रियाल सस्ते में देने का भरोसा दिलाकर एक कैब चालक से दो लाख रुपये ठगने के मामले में पूर्वी दिल्ली पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने 45 वर्षीय सादिक शेख को हर्ष विहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में एक व्यक्ति ने उनसे विदेशी मुद्रा बदलने के लिए संपर्क किया था। पहले छोटे लेन-देन से भरोसा जीतने के बाद उन्हें बड़ी रकम लेकर आने को कहा गया। आरोप है कि 17 अक्टूबर को मंगलम रेड लाइट के पास मुलाकात के दौरान आरोपियों ने नकदी का बैग बदल दिया। बाद में बैग में रुपये की जगह अखबार के टुकड़े मिले।

शिकायत पर 18 अक्टूबर को मधु विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के साथ अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। विदेशी मुद्रा की अनधिकृत खरीद-बिक्री के ऐसे प्रस्तावों में नकदी सौंपने से पहले लेन-देन की वैधता की जांच करना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button