दिल्ली-एनसीआर

Delhi Food Poisoning Incident: पटपड़गंज में मोमोज खाने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर

Delhi Food Poisoning Incident: पटपड़गंज में मोमोज खाने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, एक की हालत गंभीर

पूर्वी दिल्ली के Patparganj इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब आचार्य निकेतन स्थित एक फास्ट फूड दुकान से मोमोज खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे और कई लोग अचानक बीमार पड़ गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, आचार्य निकेतन में स्थित “आनंद फास्ट फूड” से मोमोज खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को तुरंत कुकरेजा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक इलाज शुरू किया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक, एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए Max Super Speciality Hospital में रेफर कर दिया गया है। अन्य मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निगम पार्षद रेनू चौधरी मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच कराई। उनके निर्देश पर एमसीडी और पीएचआई विभाग की टीम ने फूड स्टॉल का निरीक्षण किया, जहां खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। इसके बाद मौके पर मौजूद सभी खाने-पीने की वस्तुओं को जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानदार मौके से फरार हो गया और बाद में बुलाने पर भी वापस नहीं आया। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रहे हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि क्षेत्र में फूड सेफ्टी की नियमित जांच हो और बिना लाइसेंस चल रहे स्टॉल्स पर कार्रवाई की जाए।

निगम पार्षद रेनू चौधरी ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बाहर का खाना खिलाते समय स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button