
IPL 2026: ‘मैं विदेशी प्लेयर नहीं…’ ओवरसीज टैग पर भड़के विराट कोहली, RCB इंटरव्यू में दिया मजाकिया जवाब
आईपीएल 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खुद को ‘विदेशी खिलाड़ी’ कहे जाने पर मजाकिया लेकिन सख्त अंदाज में जवाब दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा था कि वे लंदन में रहते हैं, इसलिए ‘ओवरसीज प्लेयर’ हैं।
दरअसल, कोहली इस समय लंदन में रहते हैं और सिर्फ आईपीएल व इंटरनेशनल मैचों के लिए भारत आते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें लेकर मीम्स और ट्रोलिंग करते हैं।
RCB के एक इंटरव्यू में Mr Nags ने उनसे मजाक में पूछा कि टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी होने की चर्चा है। इस पर कोहली हंस पड़े और बोले कि “मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं, यह सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछो।”
इसके बाद जब फिर पूछा गया कि क्या उन्हें खुद को विदेशी खिलाड़ी कहा जाता है, तो कोहली ने दोबारा हंसते हुए कहा, “क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?” इस पर वहां मौजूद लोगों ने साफ कहा कि बिल्कुल नहीं।
आईपीएल के नियमों के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं, बाकी खिलाड़ी भारतीय होने जरूरी होते हैं। इसी नियम को लेकर कई बार गलतफहमियां और सोशल मीडिया चर्चाएं भी होती रहती हैं।
कोहली का यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे उनके स्टाइल में दिया गया करारा जवाब बता रहे हैं।






