दिल्ली-एनसीआरक्राइम

Delhi Encounter: 75 केस वाला बदमाश सलीम उर्फ गंजा मुठभेड़ में घायल, STF ने दबोचा

Delhi Encounter: 75 केस वाला बदमाश सलीम उर्फ गंजा मुठभेड़ में घायल, STF ने दबोचा

राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ बदरपुर इलाके में हुई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम उर्फ गंजा मौजूद है। सूचना मिलते ही STF टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सलीम उर्फ गंजा घायल हो गया और मौके पर ही उसे काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा बेहद शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह 20 से अधिक मामलों में वांछित भी चल रहा था और लंबे समय से फरार था।

सलीम का नाम कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और संगठित अपराध की कई वारदातों में शामिल रहा है।

फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके पास हथियार कहां से आए और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि राजधानी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button