दिल्ली-एनसीआर

Tarun Murder Case: उत्तम नगर तरुण हत्या मामले में बुलडोजर कार्रवाई, दुकानों को किया जा रहा सील

Tarun Murder Case: उत्तम नगर तरुण हत्या मामले में बुलडोजर कार्रवाई, दुकानों को किया जा रहा सील

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्या मामले में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नॉनवेज दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई और सीलिंग की योजना शुरू कर दी है। कार्रवाई उत्तम नगर थाने के आसपास स्थित दुकानों पर की जा रही है। मौके पर नगर निगम के कर्मचारी, दिल्ली पुलिस और सीसीएफ की टीम सुरक्षा और नियंत्रण बनाए रखने के लिए तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक तरुण का परिवार और आरोपी परिवार पड़ोसी हैं और पिछले 50 वर्षों से उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे कॉलोनी में रह रहे थे। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी सामने आई है। 4 मार्च को होली के दिन तरुण की चचेरी बहन छत पर होली खेल रही थी, तभी रंग भरा बैलून पड़ोसी मुस्लिम महिला पर गिर गया। महिला की नाराजगी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।

इस झगड़े के दौरान आरोपी परिवार के दो-तीन सदस्यों को गंभीर चोटें आईं, और तरुण को सिर पर लोहे की रॉड से चोट लगी। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने अगले दिन उसे मृत घोषित कर दिया। तरुण की मौत के बाद यह झगड़ा सांप्रदायिक रंग लेने लगा और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन के बहाने इलाके में उत्पात मचाया।

प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया और विवादित तत्वों को नियंत्रित करने के लिए बुलडोजर कार्रवाई और दुकानों की सीलिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में ऐसे घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button