दिल्ली-एनसीआर

Delhi Weather: धूल भरी हवाओं से धुंध में घिरा दिल्ली-NCR, बढ़ा AQI

Delhi Weather: धूल भरी हवाओं से धुंध में घिरा दिल्ली-NCR, बढ़ा AQI

दिल्ली और पूरे दिल्ली‑NCR में अचानक छाई धुंध और स्मॉग जैसी स्थिति से लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। आसमान धुंधला नजर आया और कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम हो गई, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैलने लगीं। कुछ लोगों ने इस धुंध को ईरान में कथित रिफाइनरी स्ट्राइक और ‘पेट्रोल रेन’ जैसी घटनाओं से जोड़कर दावा किया कि उसी का असर दिल्ली-NCR में दिखाई दे रहा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है।

मौसम एजेंसी Skymet Weather के अनुसार, यह धुंध दरअसल पश्चिमी दिशा से आने वाली तेज हवाओं के कारण है। इन हवाओं के साथ बड़ी मात्रा में धूल के कण उत्तर भारत की ओर आ गए हैं, जिससे वातावरण धुंधला हो गया।

मौसम वैज्ञानिक और क्लाइमेट चेंज विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, ये हवाएं मुख्य रूप से बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान से धूल लेकर आ रही हैं। इन इलाकों में तेज हवाओं के कारण रेत और धूल हवा में उठ जाती है और सैकड़ों किलोमीटर तक फैल सकती है।

इसी वजह से दिल्ली-NCR के आसमान में भूरे और ग्रे रंग की धुंध दिखाई दे रही है। यह स्थिति स्मॉग जैसी जरूर लगती है, लेकिन इसमें औद्योगिक प्रदूषण की जगह प्राकृतिक धूल के कण ज्यादा होते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान में किसी रिफाइनरी स्ट्राइक का धुआं इतनी लंबी दूरी तय कर सीधे दिल्ली पहुंचना मौसम विज्ञान के हिसाब से संभव नहीं है। मौजूदा हवा की दिशा और एटमॉस्फेरिक कंडीशन भी ऐसे दावों का समर्थन नहीं करती।

हालांकि राहत की बात यह है कि यह स्थिति स्थायी नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जैसे ही हवा की दिशा और गति में बदलाव आएगा, वातावरण में मौजूद धूल धीरे-धीरे बैठने लगेगी और हालात सामान्य हो जाएंगे। अनुमान है कि अगले दो दिनों में दिल्ली-NCR का मौसम साफ होने लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button