दिल्ली-एनसीआर

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली। राजधानी के कई प्रतिष्ठित स्कूलों में आज फिर से बम धमकी के ई-मेल प्राप्त होने के बाद हड़कंप मच गया। झंडेवाला स्थित बीटी तमिल स्कूल, एसपीवी स्कूल और ब्रिटिश स्कूल सहित अन्य कई स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि स्कूल परिसर में बम रखा गया है और उसे उड़ा दिया जाएगा।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर स्कूल की सभी इमारतों, कक्षाओं, पार्किंग एरिया और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू कर दी।

साउथ दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में पहले भी कई स्कूलों को बम धमकी मिल चुकी है, लेकिन जांच में किसी भी स्थान पर संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। पहले धमकी पाने वाले स्कूलों में लॉरेटो कान्वेंट स्कूल दिल्ली केंट, केम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासन पूरी, वेयकेटेशवर स्कूल रोहणी, इंडियन स्कूल सादिक नगर, CM श्री रोहणी, DTA स्कूल INA, बाल भारती स्कूल रोहणी, वनस्थली स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर शामिल थे।

हाल ही में यह घटनाक्रम केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। राजस्थान के जयपुर के मानसरोवर इलाके में मॉडर्न विद्यालय को बुधवार को बम धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। इसी तरह, पंजाब के मोहाली में 16 निजी विद्यालयों को धमकी मिली थी, जिसके बाद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर स्कूल खाली कराया गया। हालांकि सभी जांचों में किसी भी स्थान पर बम या संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जाएगा और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहेंगी। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को फिलहाल स्कूल भेजने से पहले स्थिति की जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच जारी है और दोषियों को पकड़ने के लिए हर सम्भव कदम उठाया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि भविष्य में ऐसी धमकियों को रोकने के लिए साइबर मॉनिटरिंग और स्कूल सुरक्षा में और सख्ती बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button