दिल्ली-एनसीआरदेश

US Iran Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम, इजरायल ने लेबनान को किया बाहर

US Iran Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम, इजरायल ने लेबनान को किया बाहर

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिलहाल 2 हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। इस अहम फैसले के पीछे कूटनीतिक बातचीत और अंतरराष्ट्रीय दबाव को बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं इजरायल ने साफ कर दिया है कि इस समझौते में लेबनान को शामिल नहीं किया जाएगा।

तनाव के चरम पर पहुंच चुके हालात में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए बड़े हमले के संकेत दिए थे। हालांकि, हमले से कुछ घंटे पहले हालात ने अचानक करवट ली और बातचीत के बाद सीजफायर का रास्ता निकल आया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस पूरे घटनाक्रम में मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए दोनों देशों को 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 2 हफ्तों का समय मांगा गया। इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दोनों पक्ष अब आगे की शांति वार्ता जारी रखेंगे।

इस बीच अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान ने अपने अहम ठिकानों के आसपास युवाओं को तैनात कर ‘ह्यूमन शील्ड’ का इस्तेमाल किया, जिसे ट्रंप ने गैरकानूनी और ‘बेईमानी’ बताया। हालांकि, ईरान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सीजफायर के बावजूद मध्य पूर्व में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले जारी हैं, जहां से धुएं के गुबार उठने की खबरें सामने आई हैं।

हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर निकलें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। बिना आधिकारिक सलाह के किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ने से बचने की हिदायत दी गई है।

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि अगले 2 हफ्तों में होने वाली बातचीत क्या स्थायी शांति का रास्ता खोल पाएगी या फिर हालात दोबारा युद्ध की ओर बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button