दिल्ली-एनसीआरक्राइम

AAP Action: राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को जिम्मेदारी

AAP Action: राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, अशोक मित्तल को जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भी भेज दिया है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अब सदन में पार्टी की ओर से उपनेता की भूमिका अशोक मित्तल निभाएंगे।

इतना ही नहीं, पार्टी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। इस फैसले को लेकर सियासी चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं, क्योंकि चड्ढा हाल के समय में सदन में कई जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहे थे।

राघव चड्ढा ने हाल ही में एयरपोर्ट पर महंगी चाय, डिलीवरी बॉयज की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों को जोर-शोर से उठाया था। ऐसे में उनके खिलाफ लिया गया यह फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर पार्टी के अंदर क्या रणनीतिक बदलाव किए जा रहे हैं।

फिलहाल आम आदमी पार्टी की ओर से इस निर्णय के पीछे के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। हालांकि इसे पार्टी के अंदरूनी बदलाव और संसदीय रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजर राघव चड्ढा की अगली प्रतिक्रिया और पार्टी के भीतर होने वाले संभावित बदलावों पर टिकी है, जो आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button