दिल्ली-एनसीआर

PM Modi Meet CM: PM मोदी कल सभी राज्यों के CM से पश्चिम एशिया संकट पर करेंगे चर्चा

PM Modi Meet CM: PM मोदी कल सभी राज्यों के CM से पश्चिम एशिया संकट पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम को पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और हालात को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बैठक शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राज्यों की तैयारियों, योजनाओं और आपूर्ति श्रृंखला की समीक्षा की जाएगी। बैठक का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत सभी प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करना है। चुनाव वाले राज्यों के CM इसमें शामिल नहीं होंगे, उनके साथ अलग बैठक कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संसद में पश्चिम एशिया के हालात और तेल-गैस आपूर्ति की सुरक्षा पर बात की थी। उन्होंने राज्य सरकारों को जमाखोरी रोकने, डायलॉग और कूटनीति से शांति स्थापित करने और देश में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने काले बाज़ारियों और जमाखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने को कहा।

पीएम मोदी ने राज्य सरकारों को दो प्रमुख कार्य सौंपे हैं: आवश्यक वस्तुओं की लगातार निगरानी और जहां भी जमाखोरी की शिकायत मिले वहां तुरंत कार्रवाई करना। उन्होंने कहा कि संकट के समय आम जनता को महंगाई से बचाना शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए बताया कि युद्ध के अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रभावों से निपटने के लिए एक ‘इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप’ बनाया गया है। सरकार एलपीजी और पीएनजी (PNG) के उपयोग को बढ़ावा देकर घरेलू गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button