देश

Mathura Boat Accident: यमुना में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 की मौत, 5 लापता; पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

Mathura Boat Accident: यमुना में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 10 की मौत, 5 लापता; पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

मथुरा में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे के बाद दूसरे दिन भी लापता लोगों की तलाश जारी है। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें छह महिलाएं शामिल हैं, जबकि पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

यह हादसा वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर दूर केशी घाट के पास हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी नाव एक पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के कारण नाव नदी के बीच में असंतुलित हो गई और एक पांटून से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में सवार यात्री पंजाब के लुधियाना और अन्य शहरों से आए करीब 150 तीर्थयात्रियों के समूह का हिस्सा थे।

हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button