दिल्ली-एनसीआर

Janakpuri robber: जनकपुरी में BJP नेता Rajan Khanna के घर से करीब 1 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद वारदात

Janakpuri robber: जनकपुरी में BJP नेता Rajan Khanna के घर से करीब 1 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद वारदात

राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध के बीच पश्चिमी दिल्ली के Janakpuri इलाके से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Virendra Nagar में स्थित BJP नेता और कारोबारी राजन खन्ना के घर से दिनदहाड़े करीब 1 करोड़ रुपये की चोरी हो गई।

घटना उस समय की है जब राजन खन्ना और उनका पूरा परिवार नवरात्रि के दौरान Jhandevalan Temple दर्शन के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक आरोपी स्कूटी पर सवार होकर उनके घर पहुंचा। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कैप पहन रखी थी। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

फुटेज में आरोपी बेखौफ तरीके से घर के बाहर स्कूटी खड़ी करता हुआ और फिर अंदर घुसते हुए नजर आता है। बताया जा रहा है कि महज 15 से 20 मिनट के भीतर आरोपी ने पूरी चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया। घर लौटने पर परिवार के लोग यह देख दंग रह गए कि घर के लॉकर टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।

चोरी हुए सामान में करीब 43 तोला सोना, लगभग 2 किलो चांदी और 3 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख से 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। परिवार के मुताबिक, हाल ही में फरवरी में उनकी बेटी की शादी हुई थी और शादी के जेवर घर पर ही रखे गए थे, जिन्हें जल्द ही बैंक लॉकर में रखने की योजना थी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजन खन्ना ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है और अगर एक जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। वहीं उनकी बेटी ने भावुक होते हुए कहा कि यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि उनकी यादों और मेहनत का नुकसान है।

सूचना मिलते ही Hari Nagar Police Station की पुलिस टीम और वेस्ट डिस्ट्रिक्ट क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

यह घटना एक बार फिर इस बात को उजागर करती है कि राजधानी में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं। दिनदहाड़े पॉश इलाके में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button