देश

Greater Noida job fraud: फर्जी जॉब फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida job fraud: फर्जी जॉब फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने एक जॉब फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया, जो फर्जी वेबसाइट बनाकर एमएनसी में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से पैसे वसूलता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना विकास डाबर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कंप्यूटर, मोबाइल, 6 फर्जी जॉब ऑफर लेटर और 7,600 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले पांच माह से सक्रिय था और अब तक 20 से अधिक लोगों से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। आरोपियों ने myworkdayjobs.com और mailhostinger.com जैसी फर्जी वेबसाइट बनाकर नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने का लालच दिया। वे बेरोजगार युवाओं से वार्षिक पैकेज का 15-20 प्रतिशत कमीशन और 40,000 से 60,000 रुपये एडवांस के रूप में लेते थे।

जॉब ऑफर लेटर में कंपनी का लोगो, जॉइनिंग डेट और अन्य विवरण इस तरह बनाते थे कि असली प्रतीत हों। जब अभ्यर्थी जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब उन्हें पता चलता था कि नौकरी असल में नहीं थी। आरोपी डिजिटल माध्यमों जैसे फोनपे, पेटीएम और गूगल पे के जरिए पैसे लेते थे।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास डाबर बीबीए पास हैं और विदेशी हेल्थकेयर कंपनी में क्लेम सेटलमेंट का अनुभव रखते थे। अरुण कुमार बीकॉम और वैभव कुमार बीएससी पास हैं। तीनों ने अपने पुराने अनुभव का फायदा उठाकर बेरोजगारों को फंसाने का नेटवर्क तैयार किया। पुलिस फर्जी वेबसाइट और बैंक खातों की जांच जारी रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button