दिल्ली-एनसीआर

Delhi Police health camp: डॉ. राहुल चंदोला के साथ दिल्ली पुलिस की खास पहल, बढ़ते हार्ट रिस्क पर जागरूकता की ढाल

Delhi Police health camp: डॉ. राहुल चंदोला के साथ दिल्ली पुलिस की खास पहल, बढ़ते हार्ट रिस्क पर जागरूकता की ढाल

दिल्ली पुलिस के जवान चौबीसों घंटे राजधानी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, लेकिन लगातार तनाव, लंबी ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या उनके हृदय स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। इसी बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए iLive Connect ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को शास्त्री पार्क स्थित IT पार्क में कार्डियक हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया।

इस कैंप का उद्देश्य सिर्फ स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं था, बल्कि पुलिसकर्मियों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से परिचित कराना भी था। कैंप के दौरान पुलिसकर्मियों के हेल्थ चेक-अप किए गए और उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 2023 में 22,385 और 2024 में 34,539 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ये बढ़ते आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि हृदय रोग तेजी से एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बनते जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ज्वाइंट सीपी मिलिंद महादेव, डीसीपी (मेट्रो एवं रेलवे) भरत रेड्डी और iLive Connect के फाउंडर व वरिष्ठ कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. राहुल चंदोला मौजूद रहे। इस दौरान 30 से अधिक पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए फिटनेस और संतुलित जीवनशैली को बेहद जरूरी बताया।

डॉ. राहुल चंदोला ने कहा कि तनाव, कम नींद और असंतुलित खानपान हृदय रोग के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य बताया। साथ ही iLive Connect की डिवाइस के जरिए 24×7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि जो जवान शहर की सुरक्षा करते हैं, उनकी सेहत भी सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button