
Bihar crime: JDU नेता ने लड़कियों के टॉयलेट-बाथरूम में CCTV लगवाए:पीड़ित बोले- फार्म हाउस में बैठकर देखता
‘वह बहुत गंदा इंसान है साहब। लड़कियों को बिना कपड़े में देखने का शौकीन है। छोटी-छोटी लड़कियों को बिना कपड़े में देखकर उसको मजा आता था। नहाते और वॉशरूम जाते हर जगह लड़कियों पर ही उसकी नजर होती थी। लड़कियों को बिना कपड़े में लाइव देखने के लिए जगह-जगह कैमरे लग
.
फार्म हाउस में जहां सिर्फ लड़कियों की एंट्री थी, वहां खुद बिना कपड़ों के रहता था। लड़कियां जहां- जहां बिना कपड़ों के होती थीं, वहां-वहां उसका कैमरा पहले से इंस्टाल रहता। एजेंट से डिमांड कर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियां मंगवाता था, ताकि कोई विरोध नहीं कर पाए। पति-पत्नी एकसाथ होते थे, वह भी कैमरे में देखता था।’
ये बयान है सहरसा में JDU नेता ओवैस करनी के फार्म हाउस से रेस्क्यू की गई लड़की के भाई का। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ओवैस के फार्म हाउस पहुंची। जैसा पीड़ित परिवारों ने बताया, सब वैसा ही मिला।
लड़कियां जहां नहाती थीं, वहां 5 CCTV कैमरे लगे थे। पूरे फार्म हाउस और मजदूरों के रहने की जगह पर 16 CCTV कैमरे लगाए गए थे। हमें ओवैस के फार्म हाउस में बिना कपड़ों के घूमने का वीडियो भी मिला।
ओवैस के यहां से पुलिस ने 29 मार्च को 7 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया था। लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, साथ ही कई बड़े खुलासे किए।
भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़ें- JDU नेता ओवैस के फार्म हाउस में क्या होता था
भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम पटना से 250 किलोमीटर दूर सहरसा के नया टोला में स्थित JDU नेता ओवैस करनी के फार्म हाउस पहुंची। इस फार्म हाउस को उसने अपनी अय्याशी का अड्डा बना रखा था।
पीड़ित के भाई ने बताया, ‘फार्म हाउस के लग्जरी रूम में पुरुषों की एंट्री नहीं होती थी। हम लोग वहां तक जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। साफ सफाई के लिए भी महिलाएं ही जाती थीं। वहां वो हर समय बिना कपड़ों के रहता था।
महिलाएं और लड़कियां हमेशा उसके टारगेट पर रहती थीं। लड़कियों को नहाते, टॉयलेट जाते और कपड़ा चेंज करने से लेकर हर मूवमेंट को वह CCTV कैमरे से लाइव देखता था। जहां लड़कियां, महिलाएं रहती थीं, वहां तक उसने CCTV लगाए थे। इसे वो अपने फार्म हाउस में बने आलीशान रूम में बैठकर देखता था।’
14 साल की पीड़ित के भाई के साथ पीड़ित सभी लड़कियों का परिवार काफी डरा हुआ है। हिम्मत देने के बाद पीड़ित के भाई राजेश ने JDU नेता ओवैस करनी के बारे में हमसे बात की।
उसने बताया, हमेशा कोई न कोई मासूम उसके टारगेट पर रहती थी। जब जिसको चाहता घर से बुलवा लिया, नहीं गई तो जबरन उठवा लिया।






